राष्ट्रीय

CM पुष्कर आज से दो दिवसीय दौरे में दिल्ली जाएंगे,इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *