भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बोले-‘पांचों लोकसभा सीटों पर लगाएं जीत की हैट्रिक’

0
bhajapa-kara-kamata-ka-bthaka-ma-japa-nadada_1693151940

हरिद्वार।रविवार को हरिद्वार के एक होटल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा व नगर निकाय चुनावों की नब्ज टटोली। साथ ही सरकार के कामकाज और योजनाओं का फीडबैक लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन से आगे की कार्ययोजना पर रिपोर्ट मांगी है।उन्होंने सांसदों, मंत्रियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *