सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए किया प्रचार

0
13_04_2024-yogi_2_23696145

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल देश की आजादी के बाद का स्वर्ण युग माना जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की हर समस्या का समाधान पीएम मोदी ने निकाला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत की हर समस्या की जड़ में कांग्रेस है। यही नहीं उत्तराखंड में समान नागरिक कानून पास होने से कांग्रेस को सबसे ज्यादा पीड़ा हो रही है, जबकि इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली नदियों के जल से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। योगी शनिवार को यहां नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *