RWD 4th Engineer’s CUP 2026 में PWD विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा बने ‘फाइटर ऑफ द मैच’
RWD 4th Engineer’s CUP 2026 में PWD विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा बने ‘फाइटर ऑफ द मैच’
युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर दिखाया खेल के प्रति जुनून, संघर्ष और टीम भावना का दिया संदेश
देहरादून। RWD 4th Engineer’s CUP 2026 में लोक निर्माण विभाग (PWD) के विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल के प्रति उत्साह और जज्बे से सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करने वाले राजेश चंद्र शर्मा को टूर्नामेंट में ‘Fighter of the Match’ के सम्मान से नवाजा गया।
राजेश चंद्र शर्मा ने युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने का अवसर देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलना और एक बार फिर मैदान पर उतरकर खेल के रोमांच को महसूस करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों ही स्वाभाविक हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है संघर्ष करने का जज्बा, खेल के प्रति समर्पण और अंतिम समय तक बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास। खेल न केवल शारीरिक सक्रियता बढ़ाता है, बल्कि अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना को भी मजबूत करता है।
राजेश चंद्र शर्मा ने PWD टीम को आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से पूरे जोश, जुनून और एकजुटता के साथ खेलने का आह्वान किया। उनका कहना था कि मैदान पर सकारात्मक सोच और संघर्ष की भावना के साथ उतरना ही खेल की असली पहचान है।
RWD 4th Engineer’s CUP 2026 में उनकी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि खेल के प्रति जुनून और प्रतिस्पर्धा की भावना उम्र या पद की मोहताज नहीं होती।

