उत्तराखंड में नए आईएएस अफसरों को दी जा सकती जिलों और विभागों की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर शासन-प्रशासन में बड़ा फेरबदल कर सकती है। जुलाई माह में ही धामी सरकार ने शासन-प्रशासन स्तर पर अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया था। कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी तो कुछ को हल्का किया गया था। सूत्रों की माने तो जल्द एक बार फिर बड़ा फेरबदल हो सकता है। कई जिलों के डीएम-एसएसपी बदले जा सकते हैं। नए आईएएस अफसरों को जिलों से लेकर विभागों के मुखिया की कमान दी जा सकती है।
सूत्रों का कहना है कि बड़े स्तर पर होने वाले इस फेरबदल को लेकर होमवर्क पूरा हो गया है। जल्द इस पर फाइनल मुहर लगने की उम्मीद है। पेयजल, एमडीडीए, समेत कई विभागों को नए मुखिया मिल सकते हैं।

