Doon Medical College: अव्यवस्थाओं पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कही ये बा

0
WhatsApp Image 2022-12-02 at 6.29.06 AM (1)

देहरादून।स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं पर मंत्री भड़क पड़े। उन्होंने मेडिकल छात्रों से छात्रावास और मेस में मिल रहे खाने के बारे में जानकारी ली।

इस पर छात्र बोले, सर मेस में खाना अच्छा नहीं मिल रहा है। छात्रों ने कहा कि उनकी पसंद और मेन्यु के हिसाब से खाना कभी नहीं मिलता है। इस पर मंत्री ने प्राचार्य को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने का अल्टीमेटम दिया।

गुरुवार औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जिस समय वह मेस में पहुंचे वहां कुछ छात्र खाना खा रहे थे। मंत्री भी बच्चों के साथ बैठ गए। उन्होंने छात्रों से मेस के खाने के बारे में जानकारी ली। छात्रावास में साफ सफाई भी बदहाल मिली। इसके अलावा छात्रावास में ड्रेनेज, रंगरोगन का काम भी अधूरा होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज की गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले मेडिकल छात्र भविष्य के डॉक्टर हैं। लिहाजा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, मेस में ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया। इसके साथ ही मेस मेन्यु और छात्रों की पंसद के मुताबिक खाना देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *