आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा,हिमालयन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

0
WhatsApp Image 2022-12-24 at 12.17.23 AM (1)

देहरादून।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में 24 टॉपर छात्रों को एकेडमिक अवार्ड दिया जाएगा और साथ ही 1316 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में 24 दिसंबर (शनिवार) को पांचवा दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि, जबकि उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के सफल संचालन को लेकर विश्वविद्यालय के स्टाफ, फैकल्टी और छात्र-छात्राओं ने रिहर्सल भी की।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट का पांचवा दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा।जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, योग विज्ञान और बायो साइंसेज के 1316 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।वहीं, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *