सीएचसी अस्पताल: नहीं चेता विभाग, काटा बिजली कनेक्शन

0
IMG_20220208_183237

सतपुली।लंबित बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग की हिदायत के बाद भी गंभीर नहीं होना स्वास्थ्य विभाग को भारी पड़ गया। बिजली बिल के एवज में लगभग एक लाख रुपए की लंबित राशि जमा नहीं करने पर बिजली विभाग ने सतपुली स्थित सीएचसी हॉस्पिटल का कनेक्शन काट दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा अस्पताल में भर्ती मरीजों को भुगतनी पड़ा।ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार ने सरकारी डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *