उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनीयर्स संघ, सिंचाई विभाग के जनपद देहरादून की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक,शासन से की ये मांग
देहरादून। आज “एकता भवन” यमुना कॉलोनी देहरादून में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनीयर्स संघ, सिंचाई विभाग के जनपद देहरादून की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इं.आशीष यादव तथा बैठक का संचालन जनपद सचिव इं.होशियार सिंह गुसाई द्वारा किया गया। बैठक में सिंचाई विभाग के ढांचे का पुनर्गठन करने का विरोध किया गया तथा बैठक में उपस्थित सभी सदस्य द्वारा शासन से मांग की गई कि ढांचे का पुनर्गठन होने पर पद कम ना किए जाएं।अगर ऐसा होता है तो डिप्लोमा इंजीनियर संघ इस मांग पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।

बैठक में सदस्यों द्वारा 10, 16,26 वर्ष में प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने तथा पुरानी पेंशन बहाली किए जाने व गोल्डन कार्ड जैसी तमाम समस्याओं पर विचार रखे गए तथा सभी सदस्यों द्वारा मांगों पर एकजुटता के साथ लड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक में इं.अनिल सिंह पवार प्रांतीय महासचिव,इं. मुकेश बहुगुणा,इं. सुरेंद्र श्रीकोटी,इं. डी. एस सरियाल,इं.शांतनु शर्मा,इं. मुनीष बावरा,इं.सुरेश चंद्र तिवारी,इं.दिनेश बर्मन,इं.पूरन सिंह राणा,इं.हिमांशु,इं.पिंकी तोमर,इं. प्रीतम तोमर,इं.संदीप राठौर,इं.एच.डी. रावत,इं. प्रवीन खंडूरी,इं.विकास सकलानी,इं.गिन्नी वर्मा,इं.नेहा सिंह,इं. मुकेश डिमरी,इं.अंकुर रावत,इं. सौरभ कुमार व अन्य अभियंता का उपस्थित रहे

