राहत पैकेज के लिए पीएमओ की हरी झंडी, उत्तराखंड शासन को दिए ये निर्देश

0
WhatsApp Image 2023-02-11 at 9.12.29 AM

देहरादून।प्रधानमंत्री कार्यालय निरंतर ही जोशीमठ में चल रहे राहत व जांच कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही वह शासन से लगातार अपडेट ले रहा है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, एनडीएमए के अधिकारियों के अलावा उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा एसएस संधु, आपदा प्रबंधन सचिव डा रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव व सविन बंसल तथा चमोली के डीएम हिमांशु खुराना के साथ जोशीमठ को लेकर विमर्श किया। उत्तराखंड से सभी अधिकारी वर्चुअली इस बैठक से जुड़े।

जोशीमठ के आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्निर्माण, उपचार व प्रभावितों के पुनर्वास के लिए तैयार होने वाले राहत पैकेज के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने हरी झंडी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने जोशीमठ को लेकर बुलाई गई बैठक में उत्तराखंड शासन को राहत पैकेज का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। निर्देश दिए कि विज्ञानियों की जो भी संस्तुतियां हैं, उनके अनुसार तत्काल कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *