उत्तराखंड

अब ये आदेश हुआ जारी

देहरादून। बाजार से महंगी बिजली जुटाने को यूपीसीएल को अतिरिक्त पैसा खर्चा करना पड़ रहा है। पिछली साल अकेले मार्च-अप्रैल मई के महीने में ही बिजली जुटाने को 1300 सौ करोड रुपए खर्च करने पड़े थे ।इस बार भी अप्रैल मई-जून के महीने में बिजली का गंभीर संकट खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। इस संकट से निपटने को शत प्रतिशत राजस्व वसूली पर जोर दिया जा रहा है।31 मार्च तक शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित हो सके इसके लिए अब सप्ताह में पूरे 7 दिन यूपीसीएल के ऑफिस खुले रहेंगे। निदेशक ऑपरेशन एम.एल प्रसाद की ओर से सभी ऑफिस के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। सिर्फ होली के लिए 7 और 8 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद रविवार और दूसरे शनिवार को भी ऑफिस खुले रहेंगे।सामान्य दिनों की तरह राजस्व वसूली की जाएगी ऊर्जा निगम के सभी ऑफिस अब रविवार समेत दूसरे जिलों में भी बिजली के बिल जमा हो सकेंगे। राजस्व वसूली बढ़ाने बिजली खरीद को पैसा जुटाने को राजस्व वसूली शत प्रतिशत किए जाने को यूपीसीएल की ओर से मुहिम छेड़ी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *