इस विभाग का ये गजब का आदेश, देख कर दंग रह जाएंगे आप?
देहरादून।अक्सर आपने सरकारी मुलाजिमों को प्रतिनियुक्ति / डेपुटेशन पर जाते हुए देखा होगा, लेकिन उत्तराखंड वन विभाग का ऐसा अनोखा आदेश आपके होश उड़ा देगा कि उत्तराखंड वन विभाग में चल क्या रहा है। अप्रैल 2023 को शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, IFS सुशांत पटनायक को मूल वन विभाग से पर्यावरण विभाग पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है।पर्यावरण विभाग में प्रतिनियुक्ति पर उन्हें उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव बनाया जाता है, लेकिन अग्रिम आदेशों तक मूल वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया जाता है।इस आदेश के बाद से वन विभाग में तरह- तरह की तमाम चर्चाएं आम थी लेकिन कोई खुले तौर पर बोलने को तैयार नहीं था।

