डीएम सोनिका ने जल संस्थान और पेयजल निगम अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

0
Sonika IAS officer Uttarakhand

Sonika IAS officer Uttarakhand

देहरादून। जिला अधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्ण सभागार में जिला जल जीवन मिशन की बैठक ली। जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत वन क्षेत्र में होने वाले कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गठित प्राक्लनों को अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी की संस्तुति पर ही प्रस्तुत करें।बैठक में अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, जिला पंचायत अधिकारी वी.एस सनवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *