International Yoga Day 2023:CM धामी और बाबा रामदेव ने किया योग,कही ये बात

0
international-yoga-day-2023_1687317032

हरिद्वार।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे।सीएम धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योग किया। हरिद्वार में आयोजित शिविर में योग दिवस पर सर्वपंथ एकता के साथ सबके लिए योग का संदेश दिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे।

सीएम धामी ने अपने संदेश में कहा, योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा और सह कार्यक्रम सूर्य मंदिर, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा में आयोजित किए गए हैं।साथ ही चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, कुमाऊं के 15 मानस खंड मंदिर, हरकी पैड़ी हरिद्वार, गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश और 300 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *