DM सोनिका अवैध खनन पर सख्त, अधीनस्थ अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
देहादून।डीएम सोनिका ने अवैध खनन पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाए और साथ ही डीएम ने शिकायत मिलने के बाद सभी उप जिलाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम सोनिका ने अवैध खनन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को अपने- अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर कार्रवाई करने करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए अवैध खनन के शिकायती वाले क्षेत्रों में टीमें भेजकर निरंतर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि अवैध खनन में शामिल वाहनों का चालान और सीज करने की कार्रवाई करने के बाद डिटेल देनी होगी।

