उत्तराखंड सचिवालय से आया ये बड़ा अपडेट
देहरादून।उत्तराखंड राज्य सचिवालय के अधिकारी अब एक ही सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दे कि राज्य संपत्ति विभाग ने दो-दो सरकारी वाहनों की इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है जिसके आदेश भी जारी किए जा चुके है।वही आदेश में कहा गया शासन स्तर पर तैनात अधिकारी के पास भले ही 1 से अधिक विभाग या पद हो लेकिन एक समय में एक ही सरकारी वाहन का इस्तेमाल करेंगे। राज्य संपत्ति विभाग सचिवालय में कार्यरत केवल उन्हीं अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराएगा।जिनके पास किसी अन्य विभाग से वाहन उपलब्ध नहीं होगा।आदेश के अनुसार 1 से अधिक सरकारी वाहन या किराए की टैक्सी इस्तेमाल की जा रही है तो राज्य संपत्ति वाला वाहन सरेंडर कर दिया जाए।

