CM धामी ने बागेश्वर चुनाव पर कही ये बात
दिल्ली।मुख्यमंत्री ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। सीएम ने कहा कि वहां की जनता विकास के लिए वोट देगी। यह चुनाव असमय आ गया। चंदनराम दास वहां से चार बार चुने गए। उन्होंने क्षेत्र का दास बनकर सेवा की। बड़ी संख्या में काम किए और बहुत से कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों को सरकार के स्तर पर मंजूरी दी गई है। बागेश्वर क्षेत्र को सरकार प्राथमिकता में लेगी।
सीएम ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास सज्जन महिला हैं। उन्होंने चंदन रामदास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। वहां की जनता का चंदन राम से विशेष लगाव रहा है। यह नामांकन के दौरान देखने को मिला। हजारों की संख्या लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

