उत्तराखंड

CM धामी ने IAS अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को हर दिन दो घंटे जन समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लटकाने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। जन समस्याओं का जल्द निस्तारण हमारा मकसद है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए जल्द संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए।

उन्होंने काम अटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि अपनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *