रुद्रप्रयाग में अभियंताओं ने धूम-धाम से मनाया इंजीनीयर्स डे
रुद्रप्रयाग।शुक्रवार भारत के महान इंजीनियर,भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस पर जनपद रुद्रप्रयाग में इंजीनियर्स-डे सब अभियंताओं द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया।इंजीनीयर्स डे के दिन् अभियंताओं ने रक्तदान किया और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मे मरीजों को फल वितरण भी किए।इस अवसर पर् अभियंताओं द्वारा भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया को याद किया गया।

इस अवसर पर अभियंताओं ने कहा देश में इंजीनियरिंग क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले सभी इंजीनियरों को नमन किया। कहा कि एम विश्वेश्वरैया देश के एक महान अभियन्ता थे। कहा कि समाज एवं देश की उन्नति में इंजीनियरों का अहम योगदान है। देश अथवा समाज में जितने भी अविष्कार, तकनीकी और निर्माण कार्य होते हैं,उनके पीछे कोई न कोई इंजीनियर ही होता है।


