उत्तराखंड शासन ने इस विभाग के अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र मे किया फेरबदल
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को लोक निर्माण विभाग घनसाली से लोक निर्माण विभाग पौड़ी स्थानांतरित किया है।
अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्र नौटियाल को लोक निर्माण विभाग पौड़ी से घनसाली स्थानांतरित किया है ।
संजय कुमार पंत अधिशासी अभियंता को देहरादून से मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग देहरादून स्थानांतरित किया है।
अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया है ।
अधिशासी अभियंता सुनील कुमार द्वितीय को रुद्रप्रयाग से प्रांतीय खंड अल्मोड़ा स्थानांतरित किया है।

