उत्तराखंड पेयजल निगम(दून डिवीजन) का नया अधिशासी अभियंता कौन होगा?चर्चाओं का बाजार गर्म
देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम एक बार फिर चर्चाओं में है इस बार चर्चा यहा है कि दून डिवीजन का नया अधिशासी अभियंता कौन होगा? निगम के कई अधिशासी अभियंता दून डिवीजन में आने के लिए शासन के लगातार चक्कर काट रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा किस अधिशासी अभियंता को पेयजल निगम दून डिवीजन की जिम्मेदारी मिलती है। आपको बता दे दून डिवीजन के अधिशासी अभियंता हेम जोशी जी इस माह रिटायर हो रहे है।विभागीय सूत्रों बताते है कि शासन ऐसे अभियंता को दून डिवीजन की जिम्मेदारी दे सकता है जो पूर्व में भी दून डिवीजन मे कार्यरत रहा हो और जिस अभियंता को इस डिवीजन के कार्यों का पूर्व से अनुभव हो।विभागीय सूत्र ये भी बताते है हरिद्वार जिले से एक अधिशासी अभियंता दून डिवीजन में पोस्टिंग के लिया आजकल प्रयास कर रहे है।अब देखना दिलचस्प होगा शासन किस अधिशासी अभियंता को दून डिवीजन की जिम्मेदारी देता है।

