शहरी क्षेत्र में भी (कोटद्वार में) गोट वैली डेवलप करें

0
IMG-20230925-WA0318

शहरी क्षेत्र में भी (कोटद्वार में) गोट वैली डेवलप करें

गंगा गाय योजना में दुग्ध क्लस्टर विकसित करें

जिला विकास प्राधिकरण में आवासीय मैप अप्रूवल में तेजी लाने का मेकैनिज्म बनाएं

गौशाला निर्माण की डीपीआर में तेजी लाएं

लोगों को विभागीय योजनाओं की अधिक_ से _अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए शिविर लगाएं

उपरोक्त दिशा _निर्देश उत्तराखंड के मा. मंत्री पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन श्री सौरभ बहुगुणा द्वारा सर्किट हाउस पौड़ी के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए।

मा. मंत्री ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र की भांति कोटद्वार में भी गोट वैली डेवलप करें।
उन्होंने गंगा गाय योजना के अंतर्गत जनपद में अनेक स्थानों पर दुग्ध कलस्टर विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण में आवासीय मैप की पेंडेंसी को कम करने के लिए बेहतर मेकैनिज्म बनाने के निर्देश दिए।

गौशाला निर्माण की डीपीआर में तेजी लाते हुए वहां पर पशुधन को तेजी से शिफ्ट करने को कहा।

मा. मंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विभाग के अंतर्गत लोगों के जीविकोपार्जन और कल्याण से संबंधित योजनाओं का अधिक _से _अधिक प्रचार _प्रसार करें।
उन्होंने डेयरी विभाग को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए तथा समस्त औपचारिकताओं से अवगत कराने के बारे में भी जानकारी देने को कहा।
मा. मंत्री ने जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि डेयरी विभाग, पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं में प्रगति लाने के लिए उसकी प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए प्रगति में तेजी लाएं।
मा. मंत्री ने जनपद में मत्स्य विभाग द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर कार्यों को जनता के बीच में अधिक_ से _अधिक प्रचारित _प्रसारित करें ताकि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले और वे भी इसको रोजगार का माध्यम बना सके।

इस दौरान बैठक में स्थानीय विधायक मा. राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, उप जिला अधिकारी इला गिरि, सुषमा रावत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed