कमिश्नर दीपक रावत ने सुनी लोगों की समस्याएं

0
Screenshot_20231026_143343_Chrome

हल्द्वानी।कैंप कार्यालय में कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को लोगों की समस्याएं सुनी। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने जमीन धोखाधड़ी, जबरन रास्ता बंद करने, निजी भूमि पर अवैध स्कूल खोले जाने आदि समस्याएं कमिश्नर को बताई। कई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निस्तारित करने के निर्देश अफसरों को दिए | यहां सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *