शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

0
Screenshot_20231115_133043_Facebook

उत्तरकाशी।विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज सुबह 11.57 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल के 6 महीने मां यमुना के दर्शन खरसाली खुशी मैथ में होंगे.वहीं श्रद्धालु छह माह मंदिर के बंद रहने के दौरान मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में कर सकेंगे। तीर्थ पुरोहित छह माह तक यहां रोजाना मां यमुना की पूजा करेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट आज अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।वहीं मां यमुना और भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशाली गांव के लिए रवाना हो गई है। इस पल के कई श्रद्धालु साक्षी बने. यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल के 6 महीने मां यमुना के दर्शन खरसाली खुशी मैथ में होंगे।कपाट बंद होने के बाद यमुना की उत्सव डोली जैसे ही खरशाली गांव पहुंचेगी वहां स्थानीय लोग मां यमुना का स्वागत बेटी की तरह करते हैं।जहां मां यमुना छह माह तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 735,040 (7 लाख 35 हजार 40 ) श्रद्धालु पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *