CM धामी ने प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

0
Screenshot_20231230_203236_Facebook

उत्तर प्रदेश।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान आज प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। उन्होंने कहा कि पूरी ब्रज भूमि ही सनातन भक्ति की पहचान का क्षेत्र है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित व परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम अनाथालय का भी भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन शहर के समीप आज वात्सल्य ग्राम के नाम से यह स्थान अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक-बालिकाओं को संस्कारवान बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *