डीएम उदय राज सिंह ने गेहूं काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ

0
ratharapara_e163bd262c35154964e2b1fb11de0652

उधमसिंहनगर।जिलाधिकारी उदय राज सिंह की निगरानी में मलसा गिरधरपुर के कृषक अंजू रानी के खेत में क्रॅाप कटिंग का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं काट कर क्रॉप कटिंग कार्य का शुभारंभ किया।

कृषि एवं सांख्यिकी विभाग के नियमानुसार अंजू रानी के खेत में 43.3 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर क्राप कटिंग के लिए चिन्हित किया गया। क्रॅाप कटिंग के दौरान निर्धारित खेत से कुल 21 किग्रा गेहूं उपज प्राप्त हुई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान से बोये गए बीज, उर्वरक, कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारियां ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में क्रॅाप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ें तैयार किए जाते है। साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए डाटा बेस भी तैयार किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *