अल्मोड़ा में उत्तराखंड बोर्ड के इंटर टॉपर पीयूष सम्मानित

0
jal-shakashha-eva-parashakashhanae-sasathana-ma-brada-ka-itara-tapara-payashha-khalya-ka-samamanata-karata-apara-natha_3a74f98010e9bf8775b519f0ac7d9eb8

अल्मोड़ा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई बैठक में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक शिक्षण पर ध्यान केंद्रित करें। इस मौके पर एडी व्यास और सीईओ अंबा दत्त बलोदी ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विवेकानंद इंटर काॅलेज के छात्र पीयूष खोलिया को सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। लमगड़ा की बीईओ प्रेमा बिष्ट ने पीयूष की माता भावना खोलिया को सम्मानित किया।

वहां जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सीएस बिष्ट, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) अत्रेश सयाना, बीईओ स्याल्दे वंदना रौतेला, प्रभारी बीईओ भैंसियाछाना धीरेेंद्र कुमार पाठक, प्रभारी बीईओ हवालबाग गोविंद रावत, प्रभारी बीईओ ताकुला हेमेंद्र जोशी, वित्त अधिकारी जगदीश बिष्ट, डायट प्राचार्य गोपाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *