उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश AIIMS में भर्ती

0
15_05_2024-cm_yogi_mother_aiims_23718208_14556231_m

ऋषिकेश।वृद्धावस्था में आने वाली परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उनके रुटीन चेकअप किए जा रहे हैं। सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85 वर्ष) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *