उत्तराखंड

पेयजल सचिव से जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के सयोजक मण्डल के पदाधिकारियों ने की मुलाक़ात,ये है कारण?

देहरादून।आज दिनाक 03.08.2024 को जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के सयोजक मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा जल निगम-जल संस्थान के राजकीयकरण एवं ट्रेजरी के माध्यम से वेतन निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में पेयजल सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यान्की एवं पेयजल अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान से वार्ता की गयी।

शासन द्वारा कार्मिकों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन दिये जाने हेतु जल निगम जल संस्थान के प्रबनातन्त्र से दो माह के अन्तर्गत सहमति मांगी गयी थी. इस सम्बन्ध में पेयजल निगम द्वारा अपनी सहमति शासन को कार्मिक हित में ससमय उपलब्ध करा दी गयी थी परन्तु जल संस्थान के प्रबन्धन द्वारा अपनी असहमति दी गयी है जिसका कि संयुक्त मोर्चे के द्वारा जल संस्थान के प्रबन्धतन्त्र की घोर निन्दा की गयी है। विशेष कर जल संस्थान के सभी कार्मिक आक्रोशित है।

मोर्चे के संयोजक श्री रमेश बिजोला जी ने स्पष्ट कहा कि अब सबसे पहले जल संस्थान के प्रबन्धतन्त्र के खिलाप आन्दोलन किया जायेगा और इन अधिकारियों की विभागीय गलत कारनामों की पोल खोल दी जायेगी। जल संस्थान के अधिकारियों ने अपने निजी हित में अपनी असहमति शासन को दी है। अब कार्मिक चुपचाप नहीं बैठेंगे। इन अधिकारियों के काले चिट्टे का पर्दाफाश किया जायेगा।

मोर्चे के संयोजक श्री विजय खाली ने कहा कि दिनांक 06.06.2024 को सभी कार्मिकों की एक आम बैठक कमलानगर यूनियन भवन में आयोजित की जायेगी, जिसमें कि दिनांक 11.06:2024 को जल संस्थान में विशाल धरना कार्यक्रम एवं दिनांक 21.06.2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उत्तराखण्ड स्थित सभी जल निगम जल संस्थान के कार्मिकों द्वारा उक्त आन्दोलन पर अपनी सहमति प्रदान की जायेगी।

वार्ता में श्री श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, श्री गौरव बर्तवाल, श्री चतर सिंह चौहान, श्री धन सिंह चौहान, श्री जीवानन्द भट्ट, श्री लक्ष्मीनारायण भट्ट आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *