उत्तराखंड के इन तीन दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
rain_f5220a78b650489a3d74452e98ac41ec

उत्तराखंड के इन तीन दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून।प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *