ऊर्जा निगम का गजब कारनामा, कहां रह गया नीति-कहां रह गया माणा, एक अकेले श्याम सिंह पटवारी ने कहां-कहां जाना..?
ऊर्जा निगम का गजब कारनामा, कहां रह गया नीति-कहां रह गया माणा, एक अकेले श्याम सिंह पटवारी ने कहां-कहां जाना..?
देहरादून।ऊर्जा निगम हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। कभी अपनी लचर कार्यशैली को लेकर तो कभी अपने बेतुके नियमों को लेकर। आज कल ऊर्जा निगम के ऑफिस में जनता ही नहीं कर्मचारी भी कहते सुने जा रहे हैं कि कहां रह गया नीति-कहां रह गया माणा, एक अकेले श्याम सिंह पटवारी ने कहां-कहां जाना..? दरसअल यहां पर श्याम सिंह पटवारी से आशय है ऊर्जा निगम से।विभागीय सूत्रों से पता चला है ऊर्जा निगम के एक अधिशासी अभियंता के पास पौड़ी जिले के एक डिवीजन के साथ- साथ उधमसिंहनगर जिले के एक डिवीजन का भी चार्ज है।आपको बता दें की इन दो डिवीजनों की बीच की दूरी सौ किलोमीटर से भी ज्यादा है।इन अधिशासी अभियंता के पास जो दो डिवीजन का चार्ज है।वह नीति माणा की तरह ही है।अब सवाल ये उठता है की ऊर्जा निगम ने एक अधिशासी अभियंता को दो जिलों का चार्ज क्या सोच के दिया?

