DM आशीष चौहान ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली

0
IMG_20241011_195535

DM आशीष चौहान ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली

पौड़ी।जनपद क्षेत्र अंतर्गत राज्य मार्ग , मुख्य जिला मार्ग सहित अन्य सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 4 दिन के भीतर युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के बाद जनपद क्षेत्र अंतर्गत लोनिवि की सभी सात डिवीजन में 23 मोटर मार्गों के कुल 273.50 किलोमीटर पैच को गड्डामुक्त करना है। जिसमें से आतिथि तक 45% कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्यों को 4 से 5 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि ठेकेदारों की हड़ताल के कारण पेचवर्क के कार्यों में देरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *