CM धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी

0
IMG_20241023_064611

CM धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को भी दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना से हम जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक में नहीं, बल्कि हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द में भी निहित है। यह पर्व हमे एकजुट करता है और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed