उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,पेयजल निगम की हुई महत्वपूर्ण बैठक,इं.मातबर सिंह बिष्ट बने जनपद देहरादून के अध्यक्ष

0
IMG-20241122-WA0238

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ की हुई महत्वपूर्ण बैठक,इं.मातबर सिंह बिष्ट बने जनपद देहरादून के अध्यक्ष

2013 में नियुक्त सभी अभियंताओं को एसीपी एवं 21_22 में नियुक्त सभी कनिष्ठ अभियंताओं के स्थाईकरण करने की मांग भी की गई

संशोधन आवास भत्ता वाहन भत्ता आप प्राप्त गोपनीय प्रतिवेदनों एवं अधिक पदों पर पदोन्नति की मांग की गई

देहरादून।उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम के तय कार्यक्रम के अनुसार आज दिनाँक 22/11/2024 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम की जनपद देहरादून की जनपद कार्यकारणी की बैठक आहूत की गयी। जिसमें जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जनपद अध्यक्ष ई० मातबर सिंह बिष्ट जनपद उपाध्यक्ष ई० सुमित नौटियाल, जनपद सचिव ई० अर्चना सैनी, उपाध्यक्ष ई० मोनिका भटट निर्वाचित हुए।

बैठक में जनपद देहरादून के कई सदस्यों ने प्रतिभाग किया, बैठक को प्रान्तीय अध्यक्ष ई० रामकुमार, ई० जे०बी० शर्मा, ई० मोहित जैन, ई० अनूप भण्डारी, ई० सुभाष कोटनाला, ई० भजन सिंह, ई० सतेन्द्रकुमार एवं ई० रमेश कंसवाल उपस्थित सभी प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया एवं संघ हित में अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *