CM धामी ने शनिवार हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया

0
IMG_20241201_085822

CM धामी ने शनिवार हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिए कि नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाईटों की मॉनिटरिंग भी की जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगर निगम को आंतरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसंबर तक गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *