उत्तराखंड विकास प्राधिकरण,अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन् के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी और प्रदेश महासचिव प्रशांत सेमवाल बने

0
IMG-20241215-WA0210

उत्तराखंड विकास प्राधिकरण,अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन् के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी और प्रदेश महासचिव प्रशांत सेमवाल बने

देहरादून।आज उत्तराखण्ड विकास प्राधिकरण अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त संगठन (उत्तराखण्ड) का दिवार्षिक प्रान्तीय अधिवेशन कार्यक्रम शिवाजी धर्मशाला देहरादून में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सन्तोष रावत प्रदेश संरक्षक, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड एवं संचालन सूर्यप्रकाश राणाकोटी प्रदेश अध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया।

अधिवेशन में उत्तराखण्ड विकास प्राधिकरण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के द्वारा आयोजन चयनित नवनियुक्त अवर अभियंताओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके उपरान्त चुनाव अधिकारी अजय कान्त शर्मा,नन्द लाल जोशी,रविनन्दन कुमार, राजीव की देख रेख में दिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी गयी।जिसमें उत्तराखण्ड विकास प्राधिकरण,अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन,उत्तराखंड प्रदेश से जुड़े सभी पदाधिकारियों – कर्मचारियों सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सूर्य प्रकाश राणा कोटि को प्रदेश अध्यक्ष,टी.एस० पंवार,( प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष) एवं प्रशांत सेमवाल का प्रान्तीय महास‌चिव के पद पर मनोनित किया गया।शेष कार्यकारिणी प्रथक महामंत्री से जारी की जायेगी।

इस दिवार्षिक प्रान्तीय अधिवेशन में आये हुए राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल एवं विभिन्न विकास प्राधिकरणों से अधिकारियों/ कर्मचारियों/ पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं शपथ ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी द्वारा सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए यह आश्वासन दिया गया कि आपके द्वारा जो विश्वास मेरे ऊपर किया गया है मै उस पर शत् प्रतिशत खरा उत्तरने की कोशिश करूँगा तथा पेंशन की लड़ाई जो शासन स्तर पर लंबित है को अधिकारियों में क्रियात्वित कराने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।इस अवसर पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारियो संतोष सिंह रावत,गजेन्द्र कपिल,गुरमीत सिंह,अरविन्द पायल, अजय कान्त शर्मा, प्रेम सिंह चौहान, नरेश कुमार,राजीव,नन्दलाल जोशी, मनोज कुमार. रविनन्दन कुमार सिह,टी०एस० पंवार के अतिरिक्त विकास प्राधिकरणों से महेशानंद गौड़,नारायण किशोर नौटियाल ,अशोक कुमार, सुरेश कुमार,महेश जोशी,पूरण तिवारी, दयाल सिंह,अजय देव दिग्विजय नाथ तिवारी,।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के चम्पावत, बागेश्वर,टिहरी, उत्तर काशी, पौड़ी, चमोली, उधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा,पिथौरागढ़,हरिद्वार,देहरादून,नैनीताल के समस्त पदाधिकारियों, सेकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *