उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्य महाप्रबंधक से मुलाक़ात की

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से मिला।संगठन ने विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर शीघ्र डी पी सी कराये जाने, शाखों में लंबित वाहन भत्ते हेतु संबंधित शाखा अधिकारी को पुनः निर्देशित किये जोने, समूह घ से ग मे प्रमोशन हेतु शीघ्र कार्रवाई किए जाने, विभाग में निरंतर सेवानिवृत हो रहे हैं कार्मिकों के स्थान पर कार्मिकों की कमी को दृष्टिगत शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की मुख्य महाप्रबंधक से की।संगठन ने पी टी सी श्रमिको का मासिक पारिश्रमिक श्रम न्यायालय के मानकों के अनुसार करने तथा शासन में लंबित वेजेस बढ़ाए जाने की फाइल को शीघ्र स्वीकृत कराया जाने की मांग की गई,जिस हेतु शासन मे प्रबंधक पक्ष से श्री सेमवाल जी सचिव अप्रेजल एव महाप्रबंधक मुख्यालय को उक्त प्रकरण का वित्त सचिव श्री जावलकर साहब से फ़ाइल स्वीकृत करने हेतु तथा पंप संवर्ग का सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी की भांति 2400 ग्रेड अनुमन्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

संगठन की ओर से प्रबंधक पक्ष के साथ संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, एव संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवानंद भट्ट को प्रबंधक पक्ष के साथ शासन गये थे । मुख्य महाप्रबंधक ने संगठन को आश्वाशन दिया है अनुरक्षण खंड कार्यालय,देहरादून के निर्माण हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु अधीशासी अभियंता को निर्देशित किया है ।

कुमाऊं मंडल के मांग पत्र पर वर्तमान तक कार्यवाही न किए जाने पर संगठन द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई l बैठक मे उपस्थित महाप्रबंधक मुख्यालय द्वारा दूरभाष पर महाप्रबंधक कार्यालय नैनीताल मे संबंधित को तत्काल मांग पत्र पर वार्ता हेतु संगठन को आमंत्रित करने हेतु निर्देशित किया गया l वर्ष 2003 में विनियमित हुए कर्मचारी जो 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे थे माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कर्मचारियों हित्त मे प्रस्ताव शासन को अग्रसारित किया गया है जिस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है l

प्रतिनिधि मंडल में रामचंद्र सेमवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदीप मल्होत्रा प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत गढ़वाल मंडल महामंत्री, शिवप्रसाद शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, जीवानंद भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी, चतर सिंह चौहान धन सिंह चौहान अनिल भट्ट आदि कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *