जमकर खेलें होली, नहीं होगी पानी की कमी

0
2089211_CON_FEATUREScreenshot_2022-11-02-12-58-34-66_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

जमकर खेलें होली, नहीं होगी पानी की कमी

देहरादून।होली के पावन पर्व पर रंगों के साथ पानी की बौछार भी खूब होगी। इसके लिए जल संस्थान ने पूरी तैयारी कर ली है।घरों में भी भरपूर जलापूर्ति की जाएगी। बिजली जाने पर जलापूर्ति बाधित होने की दशा में संबंधित क्षेत्रों में तत्काल वाटर टैंकर भेजे जाएंगे।

जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया की विभाग 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिससे शिकायतें मिलने पर समय पर निस्तारण कराया जा सके। जलापूर्ति को लेकर खास प्रबंध किए गए हैं।

जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया की होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च को घरों में तीन समय पानी दिया जाएगा। इस दिन पानी की खपत ज्यादा होता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान ने पर्व के दिन तीन समय पानी सप्लाई का निर्णय लिया है। इसके तहत सुबह व शाम के अलावा दोपहर डेढ़ बजे से भी एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे किसी को भी पानी की कमी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed