ऊर्जा निगम ने इस अभियंता को दी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी,देखिए आदेश
विभागीय चयन समिति की बैठक दिनांक 27.03.2025 में लिये गये निर्णय के फलस्वरूप एतद्वारा श्री अतुल सिंह गर्ज्याल (सम्प्रेक्षा सं0-066), मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) (वि०एवंया०), कुमायूँ क्षेत्र, उपाकालि, हल्द्वानी को अधिशासी निदेशक (तकनीकी) के पद पर निम्न प्रतिबन्धाधीन प्रोन्नत कर कार्यालय प्रबन्ध निदेशक, उपाकालि०, वि०सी०वी० गबर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून में तैनात किया जाता है :-

1- उपरोक्त प्रोन्नत अधिकारी द्वारा नवीनतम परिसम्पत्ति विवरण पदभार ग्रह ण करते समय नियंत्रक अधिकारी को अनिवार्यतः प्रस्तुत किया जायेगा, जिसे नियंत्रक अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति सहित कार्यालय अधिशासी निदेशक (मा०सं०) को तुरन्त अग्रसारित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
2- यह आदेश निर्गमन के दिनांक अथवा उपर्युक्तानुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक, दोनों में जो भी बाद में हो, से प्रभावी होंगे।
साथ ही यह भी आदेशित किया जाता है कि श्री अतुल सिंह गर्ज्याल अपने वर्तमान कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्व की भांति अतिरिक्त रिक्त कार्यभार के रूप में अग्रिम आदेशों तक सम्पादित करते रहेंगे।

