उत्तराखंड

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या व जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा हुई

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या व जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा हुई

पौड़ी।प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या व जल जीवन मिशन कार्यों समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या अधिक बनी रहती है उन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

प्रभारी जिलाधिकारी ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को विगत वर्ष हुई बैठक की अनुपालन आख्या दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल किल्लत क्षेत्रों में चिन्हित 289 गांवों में विभागों की ओर से समस्या के निराकरण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तलब की।

जल संस्थान व पेयजल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 289 गांवों में से 264 गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल सुचारू कर दिया गया है। जबकि 04 गांवों में अन्य विभागीय योजनाओं से जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। वहीं 19 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल लाइन का कार्य चल रहा है। फिलहाल उक्त गांवों में पुरानी पेयजल योजना से पानी दिया जा रहा है।

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हित गांवों में पेयजल की समस्या सामने आती है तो उन गांवों में टैंकरों के माध्यम से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन गांवों में पेयजल संबंधित शिकायत आती है तत्काल वहां समस्या का समाधान किया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि जिन डिवीजनों के पास जलापूर्ति के लिए टैंकरों की कमी है, वहां संबंधित अधिकारी निजी टैंकरों को समय पर अनुबंधित करें। उन्होंने कहा कि पेयजल किल्लत की शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में जो भी शिकायतें दर्ज हैं, उन पर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि अपने स्तर पर भी पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों की जानकारी देते रहे, ताकि संबंधित विभाग समस्या का समाधान की कार्यवाही कर सकें।

बैठक में अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मीशम, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, पी.डी. स्वजल दीपक रावत, अधिशासी अभियंता जल निगम रवि दत्त सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *