ठेकेदारों ने दी सरकार को कार्यबहिष्कार की चेतावनी,निर्माण सामग्री महंगी होने से कार्य हो रहे है प्रभावित

0
1652701042214

हरिद्वार।सोमवार को हरिद्वार स्थित एक होटल में देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीन मांगों को लेकर सरकार को तल्ख तेवर दिखाए। बैठक में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से करीब 100 कॉन्ट्रेक्टर शामिल हुए। कॉन्ट्रेक्टरों ने कहा कि निर्माण सामग्री महंगी होने से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन शक्ति मिशन उत्तराखंड में पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कॉन्ट्रेक्टर ने निर्माण सामग्री की बाजार दरों में आई वृद्धि को लेकर अपनी परेशानी को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा किा उत्तराखंड के जल जीवन शक्ति मिशन के अंतर्गत होने वाले करीब 1400 करोड़ के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कॉन्ट्रेक्टरों ने कहा कि अधिकांश सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं है।

देवभूमि जल शक्ति कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने निर्माण सामग्री के बढ़ी दरों को लेकर सरकार से रियायत न मिलने पर दस दिन बाद कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि निर्माण सामग्री महंगी होने से प्रदेश में जल जीवन शक्ति मिशन के अंतर्गत होने वाले करीब 1400 करोड़ के कार्य प्रभावित हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed