हमारी सेना ने पाक को घुटने टेकने पर मजबूर किया -सीएम धामी

0
saema-thhama_31d6feb7c17fb9ee945f1c8f25cd7536

हमारी सेना ने पाक को घुटने टेकने पर मजबूर किया -सीएम धामी

देहरादून।भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनानती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं भारतीय सेना का आभारी हूं, जिसने अपने अदम्य साहस, वीरता, बहादुरी और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हमारे सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जिस तरह से हमारी सेना ने उनकी सीमा में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों का सफाया किया, उससे साफ है कि आज हमारी सेना एक नया इतिहास रच रही है। मैं इस निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं। हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई की कि उसे चार दिन के भीतर ही युद्ध विराम की अपील करने पर मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *