उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व में पेयजल सचिव से मुलाकात की

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व में पेयजल सचिव से मुलाकात की

देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी के नेतृत्व में श्री शैलेश बगौली जी पेयजल सचिव से कर्मचारियों की समस्या के संबंध में वार्ता की गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई l

प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभागीय ढांचे में फील्ड कर्मचारियों के पदों को बढ़ाने, मान्य न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को सेवा लाभ प्रदान करने, पंप संवर्ग के कर्मचारी का वेतनमान सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की भांति ₹ 1900 से ₹ 2400 ग्रेड पे अनुमन्य करने, उपनल आउटसोर्स,तदर्थ, पीटीसी श्रमिकों का शीघ्र नियमितीकरण करने आदि बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाई करने का आश्वासन दिया गया।

वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत, प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवानंद भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *