उत्तराखंड

सेप्टेज ट्रीटमेंट के लिए “को- ट्रीटमेंट प्लांट” का शुभारम्भ

सेप्टेज ट्रीटमेंट के लिए “को- ट्रीटमेंट प्लांट” का शुभारम्भ

देहरादून।आज कारगी चौक स्थित STP परिसर में 260 KLD क्षमता के को- ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग द्वारा किया गया।

उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक डी.के. सिंह ने बताया को -ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के उपरांत घरों से निकलने वाले सेप्टेज का ट्रीटमेंट किया जाना संभव होगा।राज्य में इस तरह का यह पहला प्लांट है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने बताया कि इस प्लांट से उन निवासरत परिवारों के सेप्टेज का प्रबंधन किया जा सकेगा जो कि सीवर नेटवर्क से अच्छादित नही है।

सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल ने बताया वर्तमान में सेप्टेज प्रबंधन हेतु यह देहरादून जिले का प्रथम संयंत्र है।जिससे सेप्टेज प्रबंधन के साथ-साथ पर्यवरणीय लाभ भी जनता को मिलेगा।संयंत्र पर प्रतिदिन लगभग 40 से 50 डी – स्लजिंग वाहनों का निस्तारण किया जा सकेगा।

इस अवसर पर जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग,महाप्रबंधक डी.के. सिंह,अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी,मनीष सेमवाल,अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट,सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल,राघवेंद्र डोभाल,अपर सहायक अभियंता गरिमा असवाल,मुख्य समन्वयक स्वजल सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *