उत्तराखंड

UPCL ने उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर्स ऐसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों से की ये अपील

उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर्स ऐसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों से अपील

1. वर्ष 2016-2017 से सीधी भर्ती एवं पदोन्नत सहायक अभियन्ताओं की ज्येष्ठता का विवाद चल रहा है। जिसमें की दोनों पक्षों द्वारा मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल में संख्या 579/2017 (उपाकालि बनाम बी०एम० भट्ट एवं अन्य) एवं उक्त याचिका के साथ सम्बद्ध अन्य 06 वाद यथा वाद संख्या 550/2017 (कन्हैया जी मिश्रा), 543/2017 (राहुल चानना व अन्य), 550/2017 (कन्हैया जी मिश्रा व अन्य), 552/2017 (उमाकांत चतुर्वेदी व अन्य), 554/2017 (गुलशन बुलानी व अन्य) व 563/2017 (आशुतोष तिवारी व अन्य) दायर किये गये थे।

2. उपरोक्त वाद में मा० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 27.06.2024 एवं 14-02-2025 को निर्णय / आदेश पारित किया गये।

3. उपरोक्त वर्णित निर्णयों/आदेश को लेकर दोनों ही पक्षकारों यथा उ०पा०ई०ए० एवं उ०पा० जे०ई०ए० के द्वारा अपने-अपने पक्ष में उक्त निर्णय/आदेश होने की बात की गयी है तथा लगातार संघ के पत्र सीधे शासन के माध्यम से प्राप्त हो रहे थे।

4. प्रकरण की जटिलता एवं महत्ता के दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक महोदय, उपाकालि० एवं आदरणीय अध्यक्ष उपाकालि० को प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया तथा एक उच्च स्तरीय समिति जोकि मा० न्यायालय के उपरोक्त निर्णय / आदेश के अनुपालन हेतु उपाकालि का मार्ग दर्शन कर सके गठित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।

5. उत्तराखण्ड शासन द्वारा आदेश सं० 17/1(2)/2025-05-52/2016 दिनांक 12.03.2025 के माध्यम से शासन स्तर के उच्चाधिकरियों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया।

6. उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर्स ऐसोसिएशन एवं उपाकालि प्रबन्धन के मध्य दिनांक 31.05.2025 को हुई वार्ता में प्रबन्धन द्वारा उक्त ज्येष्ठता सूची 03 कार्य दिवसों में निर्गत किये जाने हेतु दिये गये आश्वासन तथा उक्त समिति की आख्या दिनांक 15.05.2025 में प्रदान की गयी अनुशंसा / मन्तव्यानुसार कम सं० 01 पर उल्लिखित वाद के निर्णय के अनुपालन के अनुसार निर्धारित अवधि में सहायक अभियन्ताओं की कमशः चयन वर्ष 2006-07, 2007-08 एवं 2008-09 की ज्येष्ठता सूची कमशः कारपोरेशन कार्यालय ज्ञाप सं0 2606, 2607 एवं 2608 दिनांक 04.06.25 के द्वारा निर्गत की गयी।

7. उक्त वरिष्ठता सूची के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड पावर जूनियर इंजीनियर्स ऐसोसिएशन द्वारा अपने पत्रांक 07/उ०पा० जू०ई० ऐ० (के०आ०) / दे०दून/पा०का० दिनांक 05.06.2025 के द्वारा प्रबन्धन को अपना अनुरोध पत्र दिया गया, जिस पर प्रबन्धन द्वारा विचार किया जाएगा।

प्रदेश में चार धाम यात्रा, वर्षा ऋतु के आगमन तथा उक्त तथ्यों के दृष्टिगत सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आप समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों से अपीलू की जाती है कि आप अपने आंदोलन कार्यक्रम को अविलम्ब समाप्त करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *