उत्तराखंड

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तीकरण की आदर्श : मुख्यमंत्री

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तीकरण की आदर्श : मुख्यमंत्री

हरिद्वार।रोशनाबाद (हरिद्वार) में ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के 300वें जन्मोत्सव पर आयोजित धनगर (गड़रिया) महासम्मेलन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के पावन जीवन चरित्र में सत्य, करुणा, न्याय और धर्म का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। एक महिला शासक के रूप में उन्होंने न केवल प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया बल्कि देशभर में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और संरक्षण का अनुपम कार्य भी किया।

सभी आयोजकों, समाज के बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिनका असीम स्नेह, आशीर्वाद और प्रेम प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *