PCS निधि यादव को मिली IAS में पदोन्नति

0
IMG_20250624_115106

PCS निधि यादव को मिली IAS में पदोन्नति

देहरादून।उत्तराखंड की पीसीएस अधिकारी निधि यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल गई है।हालांकि 2021 की रिक्ति के सापेक्ष पूर्व में ही इन्हें पदोन्नत होना था। लेकिन विजिलेंस जांच होने के चलते निधि यादव को IAS कैडर नहीं मिल पाया था। ऐसे में अब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने आखिरकार निधि यादव को पदोन्नत करने के आदेश कर दिए हैं।

पीसीएस अधिकारी निधि यादव की लंबे समय से IAS कैडर में पदोन्नति का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने अब निधि यादव को पदोन्नत करने के आदेश कर दिए हैं। निधि यादव को डीओपीटी ने 2017 बैच आवंटित किया है। उनके साथ के पीसीएस अधिकारी पहले ही IAS पर पदोन्नत हो चुके थे, लेकिन, निधि यादव को फिलहाल इसका इंतजार था।

पीसीएस अधिकारी निधि यादव का पूर्व में हुई डीपीसी के दौरान लिफाफा बंद रखा गया था। इसके पीछे की वजह विजिलेंस जांच थी जो उनके खिलाफ चल रही थी. निधि यादव पर आए से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। जिसके बाद सरकार ने उनकी विजिलेंस की जांच करने के आदेश दिए थे। हालांकि, विजिलेंस ने इस प्रकरण की जांच करने के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी थी. इसके बाद उनके प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed