राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ की कार्य समिति बैठक सूचना
कार्य समिति बैठक सूचना
राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ, उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारी/कार्य समिति सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 05.07.2025 को दिन शनिवार प्रातः 11:00 बजे कार्यालय रोडवेज कर्मचारी, संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड 66 गांधी रोड़, देहरादून, में निम्न प्रस्तावित विषयों पर कार्य समिति की बैठक की जानी निश्चित हुई है। सभी पदाधिकारी / कार्यकारणी सदस्य बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे। प्रस्तावित बैठक में महासंघ के सभी घटक संघ के प्रदेश अध्यक्ष / प्रदेश महामंत्री / महासचिव विषेश रूप से आमंत्रित हैं।
प्रस्तावित बैठक के विचारणीय विषयः-
1:- गत सभा कार्यवाही की पुष्टि।
2:- मांग पत्र पर विचार-विमर्श।
3:- आय-व्यय के सम्बन्ध में विचार-विमर्श ।
4:- अन्य विषय अध्यक्ष जी की आज्ञा से।


