उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ की इस दिन होगी महत्वपूर्ण बैठक

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ की इस दिन होगी महत्वपूर्ण बैठक

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ, उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारी/कार्य समिति सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20.08.2025 को दिन बुधवार प्रातः 11:00 बजे कार्यालय गढ़वाल मण्डल, विकास निगम, 74/1 राजपुर रोड़, देहरादून, में निम्न प्रस्तावित विषयों पर कार्य समिति की बैठक की जानी निश्चित हुई है। सभी पदाधिकारी/कार्यकारणी सदस्य बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे। प्रस्तावित बैठक में महासंघ के सभी घटक संघ के प्रदेश अध्यक्ष/प्रदेश महामंत्री / महासचिव विषेश रूप से आमंत्रित है।

प्रस्तावित बैठक के विचारणीय विषयः-

1- गत सभा कार्यवाही की पुष्टि।

2- मांग पत्र पर विचार-विमर्श।

3- आय-व्यय के सम्बन्ध में विचार-विमर्श ।

4- अन्य विषय अध्यक्ष जी की आज्ञा से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *