शासन के उदासीन रवैया से आक्रोशित होकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ चार सितम्बर से करेगा राज्यव्यापी आंदोलन
शासन के उदासीन रवैया से आक्रोशित होकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ चार सितम्बर से करेगा राज्यव्यापी आंदोलन
देहरादून। आज राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक राजपुर रोड गढ़वाल मण्डल विकास निगम में श्री दिनेश पन्त की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक का संचालन श्याम सिंह नेगी प्रांतीय महासचिव द्वारा किया गया l बैठक में दिनांक 4-9-25 से राज्यव्यापी आन्दोलन का निर्णय ,बैठक में शासन के उदासीन रवैये से आक्रोशित सभी कार्मिको द्वारा एक स्वर में आन्दोलन किये जाने का आवाहन किया गया।

बैठक मे प्रान्तीय महासचिव द्वारा बताया गया कि महासंघ शासन से लगातार अनुरोध करता आ रहा है कि लम्बे समय से कार्य कर रहे दैनिक/संविदा/विशेष श्रेणी/आउटसोर्स कार्मिको को नियमित किया जाय तथा शासन द्वारा राज्य कार्मिको हेतु निर्गत आदेशों को आदेश निगमो में लागू किये जाय, साथ ही निगमो में सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता लागू किया जाय ।प्रोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिया जाय, निगमो में पेंशन व्यवस्था लागू करना, एम ए सी पी के अनुसार 1900रू ग्रेड वेतन को 2000रू किया जाय, गोल्डन कार्ड के अनुसार निशुल्क ओ पी डी व जांच की सुविधा दी जाय , वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाय, निगमो ,निकायो और उपक्रमो में ढांचे के अनुसार खाली पदो पर भर्तियां की जाय , माननीय न्यायालय के आदेशो को लागू किया जाय , आदि समस्याओ के समाधान हेतु अनुरोध करता आ रहा है परन्तु शासन स्तर कार्मिको की समस्यो का कोई निदान नहीं किया गया है।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा समस्यो के समाधान हेतु आदेश दिये गये थे। परन्तु शासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के आदेशो की अनदेखी की जा रही है। उक्त समस्यो पर लम्बी चर्चा के उपरान्त समस्त पदाधिकारियो द्वारा निम्नानुसार आंदोलन का अनुमोदन किया गया । दिनांक 4-9-25 को जी. एम. बी. एन. मुख्यालय पर अपराहन 4:00 बजे से 5:00 तक सांकेतिक गेट मीटिंग की जाएगी l दिनांक 6-9-25 को आई. एस. बी. टी. देहरादून पर गेट मीटिंग 4 बजे से 5 बजे तक । दिनाकं 9-9-25 वन विकास निगम मुख्यालय कर्जन रोड,पर गेट मीटिंग 4-5 बजे ।
दिनांक 11-9-25 को जल संस्थान मुख्यालय नेहरू कालौनी देहरादून, दिनाक 15-9-25 जल निगम कार्यलय कमला नगर देहरादून पर गेट मीटिंग । 4-5 बजे दिंनाक 18-9-25 को विशाल धरना श्रषिकेश ( यात्रा कार्यालय( गढ़वाल मण्डल विकास निगम नजदीक नटराज होटल समय 11बजे से 1 बजे तक l
दिनांक 20-9- 25 को विशाल धरना हरिद्वार रोडवेज बस अड्डा समय 11-से 1 बजे तक द्वितीय चरण में दिनांक 25-9-25 को विशाल धरना हल्द्वानी , अधिशासी अभियन्ता कार्यालय जल संस्थान, (तिकोनिया) समय प्रातः 11:00 से 1 बजे तक दिनांक 26-9-25 को टनकपुर रोडवेज बस अड्डा पर विशाल धरना समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक अगले आन्दौलन की घोषणा 26-9-25 को की जायेगी , बैठक में दिनेश गोसाई, राजेश रमौला, ओ पी भट्ट, अनुराग नौटियाल, मनमौहन चौधरी,, बुद्धसिह टी एस बिष्ट, शिशुपाल सिंह रावत कैलाश पैन्यूली, मेजपाल, अरविन्द नेगी, दिवाकर शाही, दिनेश पन्त, श्याम सिंह नेगी, बी एस रावत, विजय खाली, आशा रावत, प्रभा चमोली, अंतरिक्षा ममता खत्री, प्रमिला, मुकेश नैथानी, वी एम जुयाल, राजेश पेटवाल, अरविंद मेठाणी, बलदेव राम, बुद्धि सिंह चौहान आवेश उनियाल, जीवानन्द भट्ट शिवप्रसाद शर्मा अनिल भट्ट कमलेश्वर पेटवाल नीलम नेगी साधना शर्मा सुनीता सिंह रावत शमीम अहमद, बी.एम. जुयाल, नंदकिशोर तिवारी, हरीश शाह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

